Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

डीजे पर नाच रहे लोगों में घुसी कार, 16 घायल, गलती से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर

rk
2 months ago
डीजे पर नाच रहे लोगों में घुसी कार, 16 घायल, गलती से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर

डीजे पर नाच रहे लोगों में घुसी कार, 16 घायल, गलती से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर

जयपुर। हादसे में घायल हुए 16 लोगों को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जिसमें से 7 घायलों को जयपुर के SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। एक महिला गंभीर घायल हुई है, जिसके पैर में फ्रेक्चर है।जयपुर में डीजे पर नाचते-गाते लोगों पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में भात लेकर आए 16 रिश्तेदार घायल हो गए। बस्सी थाना पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

पुलिस का कहना है कि हादसा डीजे के पीछे चल रही कार का ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने से हुआ। हालांकि, इस संबंध में किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी गई है।

पुलिस ने बताया कि बस्सी इलाके में एनडीपीसी मोड़ पर रात करीब 9 बजे हादसा हुआ। जमवारामगढ़ से भात भरने के लिए करीब 50 लोगों का ग्रुप बस्सी आया था। डीजे पर नाचते-गाते भात लेकर मालियों की ढाणी की ओर जा रहे थे। डीजे के पीछे-पीछे उनकी ही एक अल्टो कार भी चल रही थी। धीमे-धीमे चल रही कार के ब्रेक लगाने की जगह अचानक एक्सीलेटर दब गया। गलती से दबे एक्सीलेटर के चलते कार ने स्पीड पकड़ ली।

डीजे पर नाच रहे लोगों को बेकाबू कार ने अपनी चपेट में ले लिया। एकाएक हुए हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायल लोगों को वहां मौजूद उनके रिश्तेदारों ने संभाला। एक्सीडेंट की सूचना पर बस्सी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: