Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

आमजन की सुविधा के लिए बीकानेर शहर में चलेगी 75 ई-बसें, इतने कर्मचारियों की होगी संविदा पर भर्ती

rk
1 month ago
आमजन की सुविधा के लिए बीकानेर शहर में चलेगी 75 ई-बसें, इतने कर्मचारियों की होगी संविदा पर भर्ती


आमजन की सुविधा के लिए बीकानेर शहर में चलेगी 75 ई-बसें, इतने कर्मचारियों की होगी संविदा पर भर्ती
बीकानेर।  आमजन की सुविधा के लिए बीकानेर शहर में 75 ई-बसें चलेंगी जिसके लिए 209 कार्मिकों की संविदा-निविदा पर भर्ती की जाएगी। कार्मिकों का मानदेय तय हो गया है और प्रशासन भर्ती की तैयारी में जुट गया है।
पीएम ई-बस योजना में बीकानेर को पहले चरण में 75 और दूसरे चरण में 50 बसें मिलेंगी। बसों का संचालन करने के लिए अलग-अलग संवर्ग के 209 कार्मिकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती संविदा पर और निविदा जारी कर की जाएगी। सरकार स्तर भर्ती किए जाने वाले कार्मिकों का मानदेय भी तय कर दिया गया है। भर्ती का जिम्मा नगर निगम को सौंपा गया है। जल्दी ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आगार प्रबंधक, यातायात प्रबंधक, प्रबंधक वित्त, यातायात निरीक्षक या सहायक यातायात निरीक्षकों की भर्ती संविदा पर की जाएगी। अन्य आवश्यक भर्तियों के लिए टेंडर जारी होगा।
ई-बसों के लिए महाराजा गंगासिंह विवि के पास सिविल बस डिपो तैयार किया जा रहा है जिस पर 8.51 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डिपो में रुडसिको की ओर से पार्किंग-वे, प्रशासनिक भवन, वर्कशॉप, ट्रीटमेंट प्लांट, रिचार्ज वेल, वाटर टैंक और बाउंड्री वाल के काम होंगे। डिपो के सभी काम 25 मई तक पूरे करने का टारगेट है। केन्द्र सरकार के योजना के पहले चरण में प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर जिलों में 843 बसें दौड़ेंगी। द्वितीय चरण में सीकर को 50 और भरतपुर को 15 ई-बसें मिलेंगी। ई-बसों के संचालन के लिए केन्द्र सरकार ने 100 करोड़ रु. स्वीकृत किए हैं। इनमें से 54 करोड़ रुपए मानव संसाधन, प्रशासनिक व्यय, बसों के संचालन से संबंधित व अन्य कार्यों पर खर्च होंगे। पिछले दिनों स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव ने वीसी के जरिये बसों के संचालन के रूट और सेटअप तैयार कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है।
ई-बसों का संचालन करने के लिए कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया जल्दी ही शुरू की जाएगी। भर्ती संविदा और टेंडर जारी कर की जाएगी। इस संबंध में दिशा-निर्देश मिले हैं। - नेहा गुप्ता, एक्सईएन नगर निगम ट्ट महाराजा गंगासिंह विवि के पास सिविल बस डिपो निर्माण का काम चल रहा है जिसकी कार्यकारी एजेंसी रुडसिको है। 25 मई तक काम पूरा करना होगा। - पवन बंसल, एक्सईएन निगम

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: