Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

52वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रीड़ी में आगाज, 400 से अधिक खिलाड़ी मैदान में

Bansal
2 months ago
52वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रीड़ी में आगाज, 400 से अधिक खिलाड़ी मैदान में

खुलासा न्यूज,बीकानेर। रीड़ी (बीकानेर)। जिला कबड्डी संघ, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित 52वीं जिला स्तरीय बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ रविवार को रीड़ी खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने किया।

 


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र सिंह राठौड़ (कोषाध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ, बीकानेर) तथा नाजरा जी परवीन (शारीरिक शिक्षक) उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक चुनीलाल जाखड़, गणपत तरड़, हुखमनाथ, गोपालराम जाखड़, खींयाराम जाखड़, रामकरण साहू, मदनलाल जाखड़, डालाराम जाखड़, हरियाणा मास्टर, कालूनाथ जाखड़, कुननाथ सिद्ध, दुर्गाराम तावनिया, पवन शर्मा, प्यारेलाल बाना, शंकर सिद्ध सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से 400 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 16 तथा बालिका वर्ग की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन कर आगामी 52वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले की टीम का गठन किया जाएगा।
रीड़ी कबड्डी टीम के कोच मांगीनाथ जाखड़ ने बताया कि खिलाडिय़ों एवं टीम अधिकारियों के लिए वीर बिग्गा जी मंदिर समिति की ओर से भोजन एवं आवास की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।

 


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थानीय भामाशाहों एवं ग्रामीणों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। केवलचंद तावनिया ने ट्रॉफी एवं मोमेंटो, रामकरण जाखड़ ने खिलाडिय़ों के लिए टी-शर्ट, गोपाल टेंट हाउस, बाना रीड़ी ने टेंट व्यवस्था, जसवंत डेकोरेशन ने नि:शुल्क सजावट, महादेव वाटर सप्लायर ने पेयजल व्यवस्था, रामचंद्र जाखड़ ने खेल मैदान उपलब्ध कराया तथा राजू जाखड़ ने खिलाडिय़ों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की। इसके अलावा अनेक ग्रामीणों ने भी जनसहयोग देकर प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता के तहत 27 जुलाई को बालक एवं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेता टीमों एवं खिलाडिय़ों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: