Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नापासर में 23-24 जुलाई को लगेगा चौथा विशाल निःशुल्क घुटना एवं जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर

Bansal sadi
1 month ago
नापासर में 23-24 जुलाई को लगेगा चौथा विशाल निःशुल्क घुटना एवं जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर

नापासर में 23-24 जुलाई को लगेगा चौथा विशाल निःशुल्क घुटना एवं जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर
नापासर। कस्बे के भामाशाह सी.एम. मुंधड़ा फाउंडेशन एवं श्री कन्हैयालाल मुंधड़ा के सहयोग से लगातार चौथे वर्ष विशाल निःशुल्क घुटना एवं जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 23 एवं 24 जुलाई 2026 को माहेश्वरी भवन, देशनोक रोड, नापासर में आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन नापासर माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट तथा केडी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें घुटनों, जोड़ों, कमर की डिस्क, हड्डियों एवं ऑर्थोपेडिक संबंधी विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से अब तक 117 जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क घुटना प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं। इन मरीजों के ऑपरेशन, अस्पताल में उपचार, दवाइयों के साथ आने-जाने का पूरा खर्च भी निःशुल्क वहन किया गया है।
शिविर में वरिष्ठ रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अमीर संघवी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में निःशुल्क परामर्श, एक्स-रे तथा आवश्यक दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। एक्स-रे जांच 11 से 22 जुलाई के बीच करवाकर रिपोर्ट शिविर में लानी होगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिनकी जानकारी में घुटनों, जोड़ों, कमर की डिस्क या हड्डियों से संबंधित गंभीर समस्या से पीड़ित ऐसे मरीज हों, जो आर्थिक रूप से उपचार कराने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें इस शिविर की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा" की भावना के साथ यह जनसेवा का अभियान लगातार जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: