Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में 48 लाख ‘लावारिस’ बैंक खाते! 3120 करोड़ रुपए का कोई दावेदार नहीं

Bansal sadi
2 weeks ago
राजस्थान में 48 लाख ‘लावारिस’ बैंक खाते! 3120 करोड़ रुपए का कोई दावेदार नहीं

राजस्थान में 48 लाख ‘लावारिस’ बैंक खाते! 3120 करोड़ रुपए का कोई दावेदार नहीं 

जयपुर। राजस्थान के लाखों लोग बैंकों में जमा अपनी गाढ़ी कमाई भूल गए हैं या उनके उत्तराधिकारी इस जमा पूंजी से अनजान है। भारतीय रिजर्व बैंक की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के बैंकों में 10 साल या उससे अधिक समय से निष्क्रिय खातों की संख्या 48 लाख 12 हजार से अधिक है। इनमें करीब 3,120 करोड़ 45 लाख रुपए जमा है, जिन पर लंबे समय से कोई दावेदार नहीं आया। इस खजाने में सबसे बड़ी हिस्सेदारी उन खातों की है, जिनके खाताधारकों की मृत्यु के बाद नॉमिनी को खाते की जानकारी नहीं रही।

वित्तीय साक्षरता की कमी और पुराने खातों में अधूरे केवाईसी दस्तावेज भी इसकी वजह है। कुल निष्क्रिय खातों में करीब 62% यानी करीब 29.83 लाख खाते पुरुषों के और 38% यानी 18.28 लाख महिलाओं के है। पुरुषों में कामकाजी और प्रवासी लोगों के खाते अधिक बताए गए हैं। महिलाओं का शादी के बाद पता बदलना या पीहर के पुराने खाते भूल जाना भी एक वजह है। जयपुर के शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में ऐसे खातों की संख्या अधिक बताई गई है। इसके अलावा जोधपुर, उदयपुर, झुंझुनूं और सीकर में भी बड़ी संख्या में खाते निष्क्रिय हैं। शेखावाटी से बड़ी संख्या में लोगों के दूसरे राज्यों और विदेशों में रोजगार के लिए जाने से पुराने खातों के निष्क्रिय होने की बात सामने आती है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: