बीकानेर: जम्मूतवी ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
बीकानेर: जम्मूतवी ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
नोखा। नोखा क्षेत्र में सुरपुरा से पहले सलुंडिया गांव के पास जम्मूतवी ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय मघाराम मेघवाल की मौत हो गई। मृतक सलुंडिया गांव का निवासी था। हादसे के बाद जम्मूतवी ट्रेन काफी देर तक मौके पर रुकी रही। मृतक का शव सुरपुरा रेलवे स्टेशन पर रखवाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ