40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस पहुंची मोके पर
40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस पहुंची मोके पर
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के बिंझरवालनी गांव में 6 नवंबर को एक 40 वर्षीय युवक ने अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संभूराम पुत्र लिखमाराम के रूप में हुई है। सूचना के अनुसार, संभूराम ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई शिशपाल ने पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ