Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बड़ी खबर:  स्कूल में 4 वर्षीय बालक पर कुत्तों का हमला, हालत गंभीर

rk
4 months ago
बड़ी खबर:  स्कूल में 4 वर्षीय बालक पर कुत्तों का हमला, हालत गंभीर

बड़ी खबर:  स्कूल में 4 वर्षीय बालक पर कुत्तों का हमला, हालत गंभीर

खुलासा ऑनलाइन। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गांव ऊपनी स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, ऊपनी परिसर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल के मुख्य गेट के अंदर चार वर्षीय बालक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का इलाज पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में जारी है।

पहली बार स्कूल गया था मासूम
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ऊपनी निवासी रामप्रताप पुत्र लूणनाथ सिद्ध का चार वर्षीय पुत्र रामू अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे कक्षा में बैठने के बाद वह किसी शिक्षिका के पीछे-पीछे बाहर निकल आया। इसी दौरान स्कूल का मुख्य द्वार खुला होने से गली के कुत्ते अंदर घुस आए और बालक पर हमला कर दिया। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया।

सिर पर गंभीर चोट, प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत संभव
घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चे को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ट्रोमा सेंटर में उसका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्चे के सिर पर गंभीर घाव हैं और प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। फिलहाल घाव की सफाई और प्राथमिक उपचार जारी है।

ग्रामीणों में रोष, सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि स्कूल का मुख्य गेट खुला होना और गार्ड की अनुपस्थिति गंभीर लापरवाही है। साथ ही स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने की भी चर्चा है।

प्रशासन को दी सूचना
स्कूल प्रशासन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि आसपास हिंसक कुत्तों की समस्या को लेकर पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है। घटना के समय अधिकांश स्टाफ बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में व्यस्त था। मामले की सूचना उपखंड अधिकारी, पुलिस प्रशासन और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: