Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

4 बाइकें टकराईं, एक युवक की मौत; दो महिलाओं सहित 6 घायल

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
11 hours ago
4 बाइकें टकराईं, एक युवक की मौत; दो महिलाओं सहित 6 घायल


4 बाइकें टकराईं, एक युवक की मौत; दो महिलाओं सहित 6 घायल
बीकानेर।  बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अलग-अलग तीन जगहों पर चार मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। रावला, आनंदगढ़ और गुल्लूवाली रोड पर हुए इन हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। चार घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें खाजूवाला से बीकानेर रेफर किया गया। वहीं, पुलिस मामले में जांच कर रही है।तीन अलग-अलग जगहों पर हुई भिड़ंतजानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम तीन अलग-अलग जगहों पर चार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। हादसों में घायल हुए लोगों में ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी के साथ एक युवक के शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
दो सरपंचों ने घायलों को पहुंचाया अस्पतालहादसे की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत 28 केजेडी के सरपंच मनोज खिलेरी और ग्राम पंचायत 2 केएलडी के सरपंच कमलेश गिला मौके पर पहुंचे। दोनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया।मामले की जांच कर रही पुलिसपुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मनोहर लाल नायक निवासी चक 1 बीएम, 14 बीडी के रूप में हुई है। श्रवण कुमार नायक और राजू नायक निवासी 2 केएलडी भी हादसे में घायल हुए हैं। अन्य घायलों में ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूर शामिल हैं।
सूचना मिलने पर खाजूवाला थाने से सब इंस्पेक्टर कोहर सिंह, एएसआई श्रवण कुमार, मोनू सिंह मीणा और हेड कांस्टेबल खिंयाराम सियाग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर हादसों के कारणों की जांच शुरू की है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: