Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह सोलर प्लांट के लिए रोही में खेजड़ी के 36 पेड़ काटे

4 months ago
बीकानेर में इस जगह सोलर प्लांट के लिए रोही में खेजड़ी के 36 पेड़ काटे


बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के पूनरासर गांव की रोही में सोलर प्लांट लगाने के लिए राज्य वृक्ष खेजड़ी के 36 पेड़ काट कर उनके ठूंठ जमींदोज कर दिए। घटना 19 और 20 मार्च की बताई जा रही है। तहसील प्रशासन और वन विभाग को रविवार को पता चला। लीजधाकर के खिलाफ मौका रिपोर्ट तैयार की गई है। पूनरासर से माणकासर मार्ग पर एक खेत में सोलर प्लांट लगाने के लिए पाइलिंग का काम चल रहा है। रविवार शाम को ग्रामीण उस मार्ग से निकले तो उन्हें खेत में खेजड़ी का एक ही पेड़ नजर आया। शक होने पर पूनरासर निवासी ओंकारनाथ सिद्ध खेत में पहुंचे। उन्हें खेजड़ी पेड़ काटने के निशान नजर आए। एक जगह से रेत हटाने पर पेड़ का ठूंठ दिखाई दिया। 

इसी प्रकार आसपास कई जगह पर ठूंठ मिले, जिन्हें रेत में छिपाया हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना तहसीलदार को दे दी। शाम को करीब छह बजे तक तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, वन विभाग के एसीएफ सत्यपाल सिंह आैर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। तीन खसरों के इस खेत में खेजड़ी के 36 कटे हुए पेड़ों के ठूंठ मिले। सभी रेत से ढके हुए थे। इसके अलावा बची हुई कुछ डालियों को भी रेत में छिपा रखा था। बाकी सभी पेड़ परिवहन कर ठिकाने लगाए जा चुके थे। दोनों विभागों ने ही मौका फर्द रिपोर्ट तैयार की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: