बीकानेर: मुक्ताप्रसाद नगर से 26 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर: मुक्ताप्रसाद नगर से 26 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बेटी 12 अक्टूबर 2026 को दिन में घरवालों को बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, समाज के लोगों और आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की। काफी प्रयासों के बाद भी युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस की शरण ली।
मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने 17 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल योगेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस युवती के लापता होने के मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ