Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा

rk
1 month ago
23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा

23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा   

श्रीगंगानगर।  जिले के थाना खुईयां सरवर क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय विवाहित महिला को काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी वारदात के बाद महिला के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। 23 मार्च को आरोपी मंगल सिंह उसे बेहतर मजदूरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और रास्ते में उसका मोबाइल छीन लिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे करीब 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर, जयपुर और बीकानेर सहित हरिद्वार तक घुमाया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी उसे श्रीगंगानगर के 2 जीबी क्षेत्र में अपने एक परिचित के घर छोड़कर फरार हो गया। जाने से पहले वह महिला के सोने के गहने लूट ले गया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।

इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 24 मार्च को ही महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस ने तत्परता दिखाई होती, तो महिला को इतनी भयावह स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

पीड़िता ने किसी तरह एक व्यक्ति का फोन लेकर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे वापस अबोहर लेकर आए और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी मंगल सिंह की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा
Share: