Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: कपड़े लेने बाजार गई 19 वर्षीय युवती नहीं लौटी वापस घर, माँ ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: कपड़े लेने बाजार गई 19 वर्षीय युवती नहीं लौटी वापस घर, माँ ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

बीकानेर: कपड़े लेने बाजार गई 19 वर्षीय युवती नहीं लौटी वापस घर, माँ ने दर्ज करवाई गुमशुदगी  

बीकानेर। जिले के नापासर कस्बे में 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने बुधवार को नापासर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, युवती 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से ब्लाउज सिलने के लिए दिए गए कपड़े लेने निकली थी। उसने अपनी मां को बताया था कि वह बाजार से कुछ सामान लेकर करीब आधे घंटे में वापस लौट आएगी। इसके बाद युवती ने फोन कर बाजार से सामान लाने की बात भी कही, लेकिन वह घर नहीं लौटी।

परिजनों ने तलाश की, मोबाइल मिला बंद
परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे तक युवती के ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने पहुंच गए थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मां ने युवती के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां युवती की तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस कर रही युवती की तलाश
बुधवार, 14 अक्टूबर को मां की रिपोर्ट पर नापासर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। थानाधिकारी कविता पूनिया के निर्देशन में मामले का अनुसंधान एएसआई धर्मेंद्र मीणा कर रहे हैं। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: