Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत में ट्यूबवेल का स्टार्टर चालू करते समय करंट लगा, 17 वर्षीय किशोर की मौत

Bansal sadi
1 month ago
खेत में ट्यूबवेल का स्टार्टर चालू करते समय करंट लगा, 17 वर्षीय किशोर की मौत

खेत में ट्यूबवेल का स्टार्टर चालू करते समय करंट लगा, 17 वर्षीय किशोर की मौत

जसरासर। बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के मैनसर गांव में सोमवार सुबह खेत पर काम करते समय करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार असलम (17) पुत्र नसीरदीन, निवासी मैनसर, सोमवार सुबह कृषि कार्य के लिए खेत पर गया था। सुबह करीब 10:15 बजे ट्यूबवेल का स्टार्टर स्विच चालू करते समय बरसाती मौसम के कारण वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया।

हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में जसरासर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बागड़ी जिला अस्पताल, नोखा की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता नसीरदीन की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जसरासर थाना प्रभारी (सीआई) आलोक सिंह कर रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: