Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में 17 कश्मीरी स्टूडेंट गिरफ्तार, कैंपस में एक छात्र ने पेट्रोल छिडककर सुसाइड की कोशिश की

Bansal sadi
5 months ago
राजस्थान में 17 कश्मीरी स्टूडेंट गिरफ्तार, कैंपस में एक छात्र ने पेट्रोल छिडककर सुसाइड की कोशिश की

राजस्थान में 17 कश्मीरी स्टूडेंट गिरफ्तार, कैंपस में एक छात्र ने पेट्रोल छिडककर सुसाइड की कोशिश की

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे 17 कश्मीरी स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार दोपहर में स्टूडेंट अपनी डिग्री की मान्यता को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद एक छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड की कोशिश की। इस पर पुलिस ने 17 स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदर्शन के दौरान छात्र रोते हुए बोले- डिग्री की वैल्यू नहीं रहेगी तो क्या करेंगे, हमारे मां-बाप रो रहे हैं। आपके बच्चे नहीं हैं क्या? उनके साथ ऐसा होगा तो क्या करेंगे। यूनिवर्सिटी बार-बार बहाने बना रही है। हमारा भविष्य खराब कर रही है।

दरअसल, छात्रों को एडमिशन लेने के बाद पता चला कि मेवाड़ यूनिवर्सिटी से BSC नर्सिंग करने के बाद मिलने वाली डिग्री राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता प्राप्त नहीं है

मामले को लेकर गंगरार थाने के SHO श्यामराम ने बताया- एक छात्र ने पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड करने की कोशिश की थी। इसके बाद हमने 17 स्टूडेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: