Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

शादी से पहले बड़ा हादसा, मिनी बस पलटने से दुल्हन सहित 15 लोग घायल

rk
1 month ago
शादी से पहले बड़ा हादसा, मिनी बस पलटने से दुल्हन सहित 15 लोग घायल

शादी से पहले बड़ा हादसा, मिनी बस पलटने से दुल्हन सहित 15 लोग घायल

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में रविवार सुबह शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी एक मिनी बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दुल्हन सहित 15 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार नायक समाज के लोग बापोड़ से स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नागौर आ रहे थे। सुबह करीब 9 बजे बासनी से करीब 5 किलोमीटर पहले मिनी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में घायल हुए 15 लोगों में से 5 को बासनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 10 घायलों को नागौर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती घायलों में 5 महिलाएं और 4 बच्चे भी शामिल हैं। सभी का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आवारा पशु आ जाने के कारण चालक घबरा गया, जिससे तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए बापोड़-बासनी सड़क मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #KHULASAONLINE #nagaur #nagaur news #शादी से पहले बड़ा हादसा, मिनी बस पलटने से दुल्हन सहित 15 लोग घायल
Share: