Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर जोन के रोडवेज डिपो में लगाए जाएंगे 130 चालक, जाने कब से शुरू होगी सेवा

Bansal
2 weeks ago
बीकानेर जोन के रोडवेज डिपो में लगाए जाएंगे 130 चालक, जाने कब से शुरू होगी सेवा

बीकानेर जोन के रोडवेज डिपो में लगाए जाएंगे 130 चालक, जाने कब से शुरू होगी सेवा

बीकानेर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने बीकानेर जोन के आगारों में चालकों की कमी को दूर करने के लिए 130 चालकों की सेवाएं लेने का निर्णय किया है। इसके लिए आमंत्रित ई-बोली में प्राप्त न्यूनतम दर को मंजूरी देते हुए सीकर जिले की एक निजी फर्म को चालकों की सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। चालक सेवाएं 1 अक्टूबर 2026 से अनुबंध के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। निगम मुख्यालय के अनुसार बीकानेर जोन के आगारों के लिए यह व्यवस्था की गई है। आदेश में संबंधित फर्म को निगम की सूची के अनुसार 130 चालक उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। बीकानेर डिपो की मुख्य प्रबंधक इंद्रा गोदारा ने बताया कि नए टेंडर के अनुरूप बीकानेर को 22, अनूपगढ़ को 35, गंगानगर को 25, हनुमानगढ़ को 31 और सरदारशहर को 14 ड्राइवर मिलेंगे। स्टाफ आने के बाद डिपो में साप्ताहिक विश्राम व अवकाश देने में दिक्कत नहीं आएगी। बसों के संचालन मंे भी मदद मिलेगी।

प्रति चालक 15 हजार रुपए पारिश्रमिक निजी संस्था की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले प्रत्येक चालक को निगम द्वारा निर्धारित दर के अनुसार 15 हजार रुपए मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नियमानुसार पीएफ, ईएसआई, सर्विस चार्ज और जीएसटी की राशि का भुगतान भी संबंधित संस्था को किया जाएगा। सर्विस चार्ज की दर 3.85 प्रतिशत निर्धारित की गई है।

आदेश में निजी संस्था के लिए सुरक्षा राशि का प्रावधान भी किया गया है। संस्था को पूर्व में उपलब्ध कराए जाने वाले चालकों की संख्या के आधार पर प्रति चालक 15 हजार रुपए की दर से डीडी, बैंकर्स चेक, बैंक गारंटी अथवा एफडीआर के रूप में सुरक्षा राशि जमा करवानी होगी। बैंक गारंटी/एफडीआर की अवधि 15 माह निर्धारित की गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: