Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के 1 लाख 82 हजार लोगों को मिली 36 करोड़ की राशि, 23वीं किश्त का हुआ वितरण

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर के 1 लाख 82 हजार लोगों को मिली 36 करोड़ की राशि, 23वीं किश्त का हुआ वितरण

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भाकृअनुप-केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीछवाल में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित करने के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। 
इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर  निशांत जैन, श्याम पंचारिया,  सुमन छाजेड़, चंपालाल गेदर, एसडीएम बीकानेर (आईएएस) महिमा कसाना, संस्थान के निदेशक डॉ. जगदीश राणे, प्रधान वैज्ञानिक डॉ डी.के.समादिया, डॉ शिव राम मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मुकेश बेरवाल, एमडी सीसीबी मोहम्मद फारूक, कृषि विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत,  संतोषानंद महाराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान व अन्य किसान मौजूद रहे। 

 


केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 82 हजार किसानों को 36 करोड़ 33 लाख की राशि हस्तारित की गई। साथ ही कहा कि जिले में पीएम किसान निधि योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही कहा कि संस्थान शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में बागवानी फसलों के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया तथा बाजरा, सांगरी, केर और टिंडा जैसी फसलों के उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन की संभावनाओं पर भी कार्य करने हेतु कहा। 

 


 श्याम पंचारिया और सुमन छाजेड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग को कम कर प्राकृतिक खेती की ओर बढऩे की जरूरत है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. धुरेंद्र सिंह द्वारा अतिथियों एवं किसानों के स्वागत के साथ किया गया।


संस्थान के निदेशक डॉ. जगदीश राणे ने संस्थान की उपलब्धियों, विकसित तकनीकों तथा पिछले तीन दशकों में शुष्क बागवानी के क्षेत्र में किए गए शोध कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा विकसित तकनीकों से किसानों को बेहतर उत्पादन और आय वृद्धि में सहायता मिल रही है।

 


कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा विकसित उन्नत कृषि तकनीकों एवं नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन केंद्रीय मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने किया। साथ ही संस्थान के नवस्थापित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र का निरीक्षण भी किया गया। मंत्री  मेघवाल ने खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत प्रकृति खेती को बढ़ावा देने तथा प्लास्टिक एवं रासायनिक कचरे के उचित प्रबंधन की आवश्यकता पर भी बल दिया।अंत में डॉ.धुरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया।

 


कार्यक्रम में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: