Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने इतने लोगों को किया गिरफ्तार

rk
2 months ago
युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने इतने लोगों को किया गिरफ्तार


युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने इतने लोगों को किया गिरफ्तार
बीकानेर।  बज्जू के ग्राम मोडायत में होली की शाम दो पक्षों के बीच हाथापाई के बाद घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बज्जू थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, होली की संध्या पर मोडायत में दो पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हुई थी। एक पक्ष ने बाहर से लोगों को बुला लिया, जिससे मामला आपसी संघर्ष तक जा पहुँचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाहरी लोगों की गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी।
सूचना मिलने पर बज्जू पुलिस के उपनिरीक्षक सोमदास मौके पर पहुँचे और एक बोलेरो कैपर गाड़ी जब्त की। उन्होंने चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
मोडायत के चक 7 एमडीएम निवासी सूरजाराम पुत्र बीरबलराम बिश्नोई ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 3 मार्च की शाम करीब 06:45 बजे उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। इसी दौरान सुनील, श्रीराम, भंवरलाल, सहीराम, मांगीलाल, भैराराम बिश्नोई सहित 30-40 अन्य व्यक्ति पाँच गाडिय़ों में आए।
आरोपियों ने उनकी पत्नी का गला पकड़ लिया और बंदूक दिखाकर पूछा कि उनका पति कहाँ है, उसे आज मार देंगे। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी कपिल और मनोज को आते देख सभी आरोपी मौके से भाग गए। जाते-जाते उन्होंने सूरजाराम को जान से मारने की धमकी भी दी।
परिवादी सूरजाराम ने अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताते हुए मामला दर्ज करवाया है। बज्जू पुलिस ने लिखित रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 332(ष्), 351(3), 189(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। मामले की जाँच उपनिरीक्षक सोमदास कर रहे हैं।
पुलिस ने घटना स्थल से पाँचू (नोखा) थाना क्षेत्र के जेडी मगरा निवासी रामदयाल पुत्र जगदीश बिश्नोई, देवेंद्र पुत्र गंगाबिशन बिश्नोई, मनीष पुत्र जगदीश बिश्नोई और रामरत्न पुत्र कानाराम बिश्नोई को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: