Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। तस्करी के मामलों में सहयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मुक्ताप्रसाद थाने में दर्ज एक मामले में मनीष कुदसू को एनडीपीएस के अलग-अलग मामलों में फरार रहने के दौरान फरारी कटवाने और तस्करी में सहयोग करने के आरोप में दो व्यक्तियों की तलाश थी।

पुलिस टीम ने छोटूराम पुत्र कालूराम निवासी जसरासर और महेंद्र विश्नोई पुत्र हड़मानराम निवासी जसरासर को दस्तयाब कर पूछताछ की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में की गई। टीम में गौरव बोहरा, राधेश्याम, बबलूराम और विनीत शामिल रहे। कार्रवाई में डीएसटी का भी सहयोग रहा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: