बीकानेर पुलिस महकमे में शोक की लहर, ASI सत्यवीर सिंह मीणा का निधन
बीकानेर पुलिस महकमे में शोक की लहर, ASI सत्यवीर सिंह मीणा का निधन
महिला पुलिस थाने में थे तैनात, कैंसर से थे पीड़ित; पैतृक गांव में पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई
बीकानेर। बीकानेर पुलिस महकमे के लिए दुखद खबर सामने आई है। महिला पुलिस थाने में तैनात एएसआई सत्यवीर सिंह मीणा का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई।
सत्यवीर सिंह मीणा मूल रूप से खाजूवाला क्षेत्र के चक 2 कालूवाला के निवासी थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उनके पार्थिव शरीर का खाजूवाला स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
पैतृक गांव चक 2 कालूवाला में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। इस दौरान एएसआई लक्ष्मण सिंह, एएसआई ग्यारसी लाल मीणा, हेड कांस्टेबल धारासिंह मीणा, कांस्टेबल राजूपाल और रोहिताश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एएसआई सत्यवीर सिंह मीणा के निधन से पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक का माहौल है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ