Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: डंपर से कुचलकर युवक का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार, परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

Solar 2
2 weeks ago
बीकानेर: डंपर से कुचलकर युवक का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार, परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

बीकानेर: डंपर से कुचलकर युवक का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार, परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

Solar 4

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के शरह किशनायत में डंपर से कुचलकर सूरजड़ा निवासी पूनमराम मेघवाल की मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार को भी सीएचसी कोलायत की मोर्चरी के बाहर सर्व समाज का धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जमीन देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले के आरोपी बाबूलाल नायक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार और सर्व समाज के लोगों में गुस्सा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में जल्द कानूनी कार्रवाई पूरी की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने मामले की सुनवाई विशेष कोर्ट में करवाने और आरोपी को जल्द सजा दिलाने की मांग की है।

मोर्चरी के बाहर चल रहे धरने में क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। धरना स्थल पर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और न्याय की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि जब तक परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता, सरकारी नौकरी और जमीन नहीं मिलती, तब तक उनकी मांगें मुख्य रहेंगी।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: