Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर के युवक से लाखों रुपये के नकली नोटो के साथ दबोचा

Bansal
7 hours ago
बीकानेर के युवक से लाखों रुपये के नकली नोटो के साथ दबोचा


बीकानेर के युवक से लाखों रुपये के नकली नोटो के साथ दबोचा
बीकानेर।  रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर जिले के कल्याणसर गांव निवासी 19 वर्षीय शिवरतन माहिया को 60 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बीकानेर का यह युवक जयपुर से 60 लाख रुपये के नकली नोट लेकर हैदराबाद के रास्ते मुंबई ले जाने की फिराक में था।​जांच में यह खुलासा हुआ कि 28 अक्टूबर को जयपुर स्टेशन पर ओमप्रकाश निवासी जेंतासर गांव, उम्र 25 वर्ष ने शिवरतन को नकली नोटों से भरा बैग सौंपा था और उसे पहले हैदराबाद तथा बाद में मुंबई जाने के निर्देश दिए थे। शिवरतन मैसूर जाने वाली ट्रेन से काचेगुड़ा पहुंचा और वहां एक धर्मशाला में रात बिताई। अगले दिन बाढ़ के कारण कोणार्क एक्सप्रेस रद्द हो जाने के कारण, ओमप्रकाश ने उसे सिकंदराबाद से मुंबई जाने वाली ट्रेन पकडऩे को कहा। जैसे ही वह ट्रेन में बैठा, उसके महज दस मिनट बाद ही संयुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।​पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिवरतन कुछ महीने पहले ही ओमप्रकाश के संपर्क में आया था और उसे इस काम के बदले 2.20 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। आरोपी के काले बैग से 500 रुपये के नकली नोटों के 12 बंडल बरामद किए गए हैं, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरी साजिश का मुख्य सरगना और नकली नोटों की व्यवस्था करने वाला ओमप्रकाश फिलहाल फरार है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: