Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, भाई ने जताया हत्या का शक, तीन दिन पहले मिली थी धमकी

Bansal
6 hours ago
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, भाई ने जताया हत्या का शक, तीन दिन पहले मिली थी धमकी


संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, भाई ने जताया हत्या का शक, तीन दिन पहले मिली थी धमकी
 कालू। बीकानेर जिले के कालू थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने नरेश सोनी पर हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार, घटना से करीब तीन दिन पहले नरेश सोनी ने उसके भाई रामचन्द्र और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी कालूराम ने 10 अक्टूबर को पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि करीब तीन दिन पहले उसका भाई रामचन्द्र घर आया और उसे बताया कि नरेश सोनी उसके घर आता है तथा उसकी नीयत ठीक नहीं है। रामचन्द्र के अनुसार, जब उसने नरेश सोनी को घर आने से मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। कालूराम ने रिपोर्ट में बताया कि इस बात को लेकर वह, उसका भाई रामचन्द्र, छोटा भाई रामकिशन और उनकी मां ने नरेश सोनी से बात की तथा पूछा कि वह रामचन्द्र के घर क्यों जाता है। आरोप है कि इस दौरान नरेश सोनी ने उनके साथ जातिसूचक गालियां देते हुए अभद्र भाषा का उपयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।
परिवादी के अनुसार, नरेश सोनी ने कहा कि दो दिन और देख लो, तीसरे दिन तुम दोनों का काम तमाम कर दूंगा। इस धमकी के बाद परिवार के लोग डर गए। कालूराम ने बताया कि भय के कारण वह अपनी मां और भाई रामकिशन के साथ रहने लगा तथा उसने अपनी पत्नी और बच्चों को भी डर के चलते ससुराल भेज दिया।
कालुराम के अनुसार, नौ अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे इन्द्रचन्द बोथरा अपनी पिकअप गाड़ी में कैलाश बावरी और रामूराम बावरी के साथ रामचन्द्र को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामचन्द्र मांगीलाल सेठिया के घर के सामने पड़ा मिला था।
कालूराम के अनुसार, जब उसने अपने भाई को देखा तो उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे और गर्दन पर भी गंभीर चोट होने की बात सामने आई। इसके बाद कालूराम, रामकिशन और अन्य लोग रामचन्द्र को पिकअप गाड़ी से कालू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तीन दिन पहले मिली धमकी के आधार पर जताया हत्या का शक
कालूराम ने अपनी रिपोर्ट में नरेश सोनी पर अपने भाई की हत्या करने का शक जताया है। परिवादी का कहना है कि घटना से कुछ दिन पहले ही नरेश सोनी ने उसे, उसके भाई और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी कारण उसने रामचन्द्र की मौत के मामले में नरेश सोनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच लूनकरनसर सीओ रणवीर सिंह को सौंपी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: