इंदिरा गांधी नहर में डूबने से युवक की हुई मौत
बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हंसराज नाई पुत्र दुर्गाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ढाणी पांचेरा, तहसील सरदारशहर, जिला चूरू के रूप में हुई है।पुलिस को दी रिपोर्ट में मृतक के भाई भागीरथ नाई पुत्र चेतराम नाई ने बताया कि उसका भाई हंसराज इंदिरा गांधी नहर में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक नहर में किन परिस्थितियों में डूबा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।छतरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ