Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

उधार दिए रुपये वापास मांगने पर युवक पर किया जानलेवा हमला, इतने जनों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Bansal sadi
1 month ago
उधार दिए रुपये वापास मांगने पर युवक पर किया जानलेवा हमला, इतने जनों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


उधार दिए रुपये वापास मांगने पर युवक पर किया जानलेवा हमला, इतने जनों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर एक युवक पर हमला किया गया। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि हेमेरा निवासी रामस्वरूप पुत्र उदाराम जाट (23) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, रामस्वरूप ने गुलाबराम निवासी खिलेरिया को 5 हजार रुपए उधार दिए थे। रुपए वापस मांगने पर गुलाबराम नाराज हो गया था।5 जुलाई को हेमेरा गांव में दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रामस्वरूप अपने साथी राजूराम के साथ पिकअप में ट्यूबवेल बोरिंग का काम कर रात करीब 11 से 11 :30 बजे गांव लौट रहा था। हेमेरा से लगभग दो किलोमीटर पहले कांकड़ में चार मोटरसाइकिलों पर आए आरोपियों ने उनकी पिकअप रुकवा ली।रिपोर्ट में बताया गया है कि गुलाबराम ने रामस्वरूप को गला पकडक़र वाहन से नीचे खींच लिया और 5 हजार रुपए की बात कहते हुए लाठी से हमला कर दिया। बचाव करने आए राजूराम पर भी सिर पर लाठी मारी गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। अन्य आरोपियों ने भी लाठियों व सरियों से दोनों के साथ मारपीट की।पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 307 तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण संख्या 138/2026 दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा कर रहे हैं। दर्ज मामले में गुलाबराम, जितेंद्र, हजारीराम, पूनम, किशन, पालाराम, रामलाल, मुकेश और सुशील को नामजद किया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: