पुलिस की बड़ी कार्यवाही: पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी को दबोचा, पुलिस को इतने माह से दे रहा था चकमा
पुलिस की बड़ी कार्यवाही: पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी को दबोचा, पुलिस को इतने माह से दे रहा था चकमा
,बीकानेर। बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत रणजीतपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब चार महीने से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी कोलायत जयपाल सिंह जेतावत के निर्देशन में रणजीतपुरा थानाधिकारी जगदीशसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी देवकिशन उर्फ देवाराम खिलेरी पुत्र करणाराम, उम्र 33 वर्ष, निवासी बज्जू खालसा, थाना बज्जू, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था।
इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में आरोपी मोहनराम को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी थी। वहीं मुख्य सप्लायर देवकिशन उर्फ देवाराम खिलेरी लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में कांस्टेबल राजू चौधरी ने तकनीकी साक्ष्य और आसूचना संकलित की। इसके बाद थानाधिकारी जगदीशसिंह राजपुरोहित ने पुलिस टीम के साथ मिली सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तारी में इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में रणजीतपुरा थानाधिकारी जगदीशसिंह राजपुरोहित, कांस्टेबल राजू चौधरी (1201) एवं कांस्टेबल जगदीश (609) शामिल रहे। आरोपी की दस्तयाबी में कांस्टेबल राजू चौधरी की तकनीकी साक्ष्य जुटाने और सटीक सूचना संकलन में विशेष भूमिका रही।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ