अज्ञात चोरों ने शहर के इस इलाकें में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम
अज्ञात चोरों ने शहर के इस इलाकें में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम
्र,बीकानेर। जिले के पंचायत चुनाव में लगी पुलिस नफरी का चोरों ने खूब फायदा उठाया है और चोरी की अनेक वारदातें की है।इसमें शहर के अनेक थाना क्षेत्रों में चोरियां हुई है।शहर के कोटगेट थाना इलाके में चोरी की एक वारदात सामने आई है।जिसमें दिन दहाड़े डिस्पोजल बेचने वाले एक दुकान पर चोर ने बेधडक़ चोर की वारदात को अंजाम दिया है।चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।फिर भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर है।जानकारी मिली है कि रानीबाजार के केजी कॉम्पलेक्स स्थित डिस्पोजल की दुकान में अज्ञात चोर ने दिन दहाड़े गले से नकदी व अन्य सामान चुरा लिया है।सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर कितने इतमिनान से दुकान में घुसकर गल्ले को चैक कर रहा है और इसमें रखी नकदी व सामान चुरा रहा है।इसको लेकर दुकान संचालक ने कोटगेट थाने में परिवाद भी दिया है।आएं दिन हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था हो चाक-चौबंद
बीकानेर जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी से मिलकर रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा 19 नवंबर को एक ही दिन में रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की एक साथ तीन फैक्ट्रियों में दिनदहाड़े व रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया।अज्ञात चोरों द्वारा फेक्ट्री में पाए गये छोटे मोटे सामान की चोरी तो की ही साथ ही साथ फैक्ट्रियों के दरवाजे तथा फर्नीचरों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ