Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक पर बाइक चढ़ाकर हमला: टखना टूटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप

Bansal sadi
5 months ago
युवक पर बाइक चढ़ाकर हमला: टखना टूटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप


युवक पर बाइक चढ़ाकर हमला: टखना टूटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
बीकानेर। श्रीकोलायत  जिले के हदां थाना क्षेत्र के खिंदासर गांव में एक युवक पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर हमला करने, जातिसूचक गालियां  देने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना हदां में मामला दर्ज  किया गया है। पुलिस के अनुसार खिंदासर निवासी झंवरलाल पुत्र दुर्जाराम नायक ने रिपोर्ट दी कि 25 फरवरी 2026 को शाम करीब 5: 30 बजे  उसका पुत्र गुमानाराम बिंदासर चौराहे के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही सतपाल पुत्र बस्तीराम विश्नोई मोटरसाइकिल लेकर  वहां आया और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौच करने लगा। जब गुमानाराम ने उसे मना किया तो आरोपी ने जातिसूचकगालियां दी और मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर का टखना टूट गया। रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपी ने बार-बार मोटरसाइकिल चढ़ाने की कोशिश की और पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास खड़े रेवंतसिंह, आसूराम, बबलू, कैलाश माली सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल को बचाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। घायल को पहले हदां अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर  दिया गया। पीडि़त का ऑपरेशन होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी बताई गई है। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ पहले से हथियार, तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य गंभीर  मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी का भाई विजयपाल भी लगातार जातिसूचक गालियां देकर मुकदमा दर्ज नहीं कराने की  धमकी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच वृताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह आरपीएस को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: