रोही में आग से दो झोपड़े जले,30 हजार रुपए नकदी, 7 क्विंटल अनाज समेत घरेलू सामान जला
रोही में आग से दो झोपड़े जले,30 हजार रुपए नकदी, 7 क्विंटल अनाज समेत घरेलू सामान जला
नोखा। नोखा के कवलीसर गांव की रोही में गुरुवार शाम आग लगने से किसान किशोर सिंह राजपूत की ढाणी के दो झोपड़े जल गए। आग में 30 हजार रुपए नकद, करीब 7 क्विंटल अनाज और घरेलू सामान नष्ट हो गया।मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पायाजानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण पता नहीं चला है। लपटें देखकर आसपास के खेतों से ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया।आग में मोठ, बाजरी और ग्वार समेत करीब 7 क्विंटल अनाज, चारपाइयां, बिस्तर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल गया। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।सरकारी मुआवजा और सहायता दिलाने का भरोसा दियासूचना मिलने पर हल्का पटवारी भगवत लोहार और अजय पाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लेकर मौका रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने परिवार को सरकारी मुआवजा और
सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ