Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

युवक पर लोहे की राड़ और लाठियों से हमला कर नकदी व मोबाइल ले जाने का आरोप

rk
1 month ago
युवक पर लोहे की राड़ और लाठियों से हमला कर नकदी व मोबाइल ले जाने का आरोप

युवक पर लोहे की राड़ और लाठियों से हमला कर नकदी व मोबाइल ले जाने का आरोप

खुलासा ऑनलाइन। नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र के बादनू गांव में एक युवक के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। इस संबंध में 74 वर्षीय भंवरलाल कुम्हार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी भंवरलाल कुम्हार ने रिपोर्ट में बताया कि 19 मई की शाम उसका पुत्र पप्पूराम गांव के गवाड़ में खड़ा था। इस दौरान लोकेश कुम्हार के साथ उसकी कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद पप्पूराम ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से दो ट्रैक्टर और एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर शिवरतन, मदनलाल, बबलू, लोकेश, देवीलाल, रामस्वरूप, अशोक कुमार सहित तीन-चार अन्य लोग पहुंचे। आरोप है कि सभी ने युवक का ट्रैक्टर रुकवाया और लोहे की राड़ तथा लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों पर युवक की जेब से मोबाइल फोन और 23,350 रुपए नकद निकालकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।

घायल युवक को पहले जसरासर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर कर भर्ती करवाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: