बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर। नापासर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर सींथल की तरफ सिकंदराबाद से बीकानेर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नापासर पुलिस थाने के एएसआई मनोज कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव को नापासर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक चूरू जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ