Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: कार्यालय में युवक से मारपीट, नकदी-चेन और बोलेरो लूटने का आरोप

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर: कार्यालय में युवक से मारपीट, नकदी-चेन और बोलेरो लूटने का आरोप

बीकानेर: कार्यालय में युवक से मारपीट, नकदी-चेन और बोलेरो लूटने का आरोप

बीकानेर। पावर ग्रिड भडला के बज्जू कार्यालय में एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी, सोने की चेन और बोलेरो गाड़ी लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस थाना बज्जू में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जेगला, तहसील नोखा निवासी प्रदीप पुत्र शिवरतन बिश्नोई ने परिवाद में बताया कि  वह पावर ग्रिड भडला के बज्जू ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान सोनू उर्फ योगेश पुत्र मूलचंद सारण निवासी पवनपुरी बीकानेर, मुरली कस्वा निवासी रामसर बीकानेर सहित तीन अन्य व्यक्ति उसके पास आए और उसे बाहर चलने के लिए कहा। बाहर आते ही आरोपियों ने कथित रूप से अचानक उस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी।

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से 30 हजार रुपए, सोने की चेन और बोलेरो की चाबी छीन ली तथा उसकी बोलेरो गाड़ी को लेकर फरार हो गए। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से जान से मारने की नीयत से हमला किया। परिवादी के अनुसार उसने घटना के दिन बज्जू थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक बीकानेर को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: