Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर पूजा-अर्चना, हवन और ध्वजारोहण

Bansal
6 hours ago
महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर पूजा-अर्चना, हवन और ध्वजारोहण

महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर पूजा-अर्चना, हवन और ध्वजारोहण
समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का लिया संकल्प
बीकानेर। भगवान श्री महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बीकानेर में अग्रवाल समाज की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पुरुषों एवं महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन सर्किल पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा महाआरती कर समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, विचारधारा और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
महाराजा अग्रसेन सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पश्चात भगवान श्री महाराजा अग्रसेन जी की आरती की गई। उपस्थित समाजबंधुओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में एकता, सहयोग, सेवा और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। समाज के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंदों का सहयोग करने, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने तथा समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि उनके सिद्धांत समाज में समानता, सहयोग और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
अग्रवाल चेतना समिति में ध्वजारोहण और हवन
इसी क्रम में अग्रवाल चेतना समिति की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां समाज के सदस्यों ने ध्वजारोहण किया तथा विधि-विधान से हवन किया। हवन के दौरान देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: