बीकानेर: शहर में इस इस जगह स्थित ऊन मिल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
बीकानेर: शहर में इस इस जगह स्थित ऊन मिल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
बीकानेर। ऊन मिल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मामला कोटगेट थाना क्षेत्र के रानीबाजार इंडस्ट्री एरिया का है। जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक ऊन मिल में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह मिल के अंदर काम करने के दौरान आराम कर रहा था।
इसी दौरान मिल में सामान लेकर एक ट्रैक्टर पहुंचा। ट्रैक्टर चालक का ध्यान मजदूर पर नहीं गया और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि मृतक का चेहरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ