Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अब प्रसूताओं को फ्री व बिना रिप्लेसमेंट के मिलेगा ब्लड, कैंप में जमा हुआ ब्लड 50 प्रतिशत हिस्सा सरकारी में  बैंकों में  जाएगा

Bansal sadi
1 month ago
अब प्रसूताओं को फ्री व बिना रिप्लेसमेंट के मिलेगा ब्लड, कैंप में जमा हुआ ब्लड 50 प्रतिशत हिस्सा सरकारी में  बैंकों में  जाएगा

 


अब प्रसूताओं को फ्री व बिना रिप्लेसमेंट के मिलेगा ब्लड, कैंप में जमा हुआ ब्लड 50 प्रतिशत हिस्सा सरकारी में  बैंकों में  जाएगा
जयपुर।  राजस्थान में डोनेशन कैंप से जमा होने वाले ब्लड का 50 फीसदी हिस्सा अब सरकारी ब्लड बैंकों में जाएगा। प्रसूताओं को फ्री और बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड उपलब्ध करवाने के फैसले के बाद सरकार ने ये ​नियम लागू किया है।
दरअसल, ब्लड बैंकों में बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड प्रसूताओं को देने के निर्णय के बाद ब्लड की कमी होने की आशंका जताई जा रही थी। आदेश लागू होने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के ब्लड बैंक और इम्यूनोहेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. डी. आर. आर्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है।
एसएमएस  मेडिकल कॉलेज में 1.5 लाख यूनिट से ज्यादा ब्लड की जरूरत
एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े सरकारी हॉस्पिटलों में बने ब्लड बैंकों में हर साल करीब 1.5 लाख यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है। वहीं, डोनेशन कैंप कम लगने और कम ब्लड डोनेट होने से पहले ही ब्लड की कमी रहती है। सरकार ने अब प्रसूताओं के लिए बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड देने के आदेश दे दिए। इससे जनाना, महिला चिकित्सालय में मौजूद बैंकों में ब्लड की कमी होना लाजमी था।
अब डोनेशन कैंप की तभी मंजूरी, जब आधा ब्लड सरकार को
सामाजिक कार्यक्रम, राजनेताओं के जन्मदिन, जयंती या अन्य तिथियों पर आयोजित कार्यक्रम में लगने वाले ब्लड डोनेशन कैंप के लिए सरकार तभी मंजूरी देगी, जब डोनेट हुआ आधा ब्लड सरकारी हॉस्पिटलों में संचालित ब्लड बैंकों में जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: