Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

rk
2 months ago
नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ की भादरा थाना पुलिस ने रेप और ब्लैकमेलिंग के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर एक युवती को नौकरी का झांसा देकर होटल में बुलाने, नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण करने का आरोप है।

पीड़िता ने भादरा थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अक्टूबर 2024 में उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी ने दोस्ती बढ़ाई और उसे नौकरी दिलाने का लालच देकर एक होटल में बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद उसके साथ रेप किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने घटना के दौरान पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हरियाणा निवासी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की। थाना प्रभारी हनुमानराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में थाना प्रभारी हनुमानराम के अलावा एएसआई अक्षय कुमार, कांस्टेबल संजय और देवीलाल शामिल थे।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: