Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत

Bansal sadi
5 months ago
बीकानेर: खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत

बीकानेर: खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के सुरपुरा गांव में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां खेत की डिग्गी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरपुरा गांव निवासी धर्माराम मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी सुमित्रा (उम्र 30 वर्ष) खेत में बनी डिग्गी से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। महिला के गिरते ही पति ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया गया। हालांकि काफी कोशिशों के बावजूद महिला को जिंदा नहीं बचाया जा सका और उसकी डूबने से मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: