बीकानेर: खेत की बाड़ में छोड़ा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत, मामला दर्ज
बीकानेर: खेत की बाड़ में छोड़ा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत, मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर गांव में खेत की बाड़ में छोड़े गए बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मोमासर निवासी ताराचंद पुत्र नोरताराम मेघवाल (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 जून 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे उसकी पत्नी सीलूदेवी खेत में गई थी। आरोप है कि खेत में आवारा पशुओं को रोकने के लिए बाड़ में अवैध रूप से बिजली का करंट छोड़ा गया था।
खेत में पहुंचते ही सीलूदेवी करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवादी ने आरोप लगाया कि लूणाराम पुत्र भैराराम, निवासी मोमासर, ने अपने खेत की बाड़ में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ