राजस्थान में दिन का तापमान गिरा, रात में सर्दी कम, जानें- बीकानेर में आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में दिन का तापमान गिरा, रात में सर्दी कम, जानें- बीकानेर में आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में इन दिनों मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। बाड़मेर को छोड़कर सभी शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, बाड़मेर समेत कई जिलों में रात में कम ठंडक है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है।
राजस्थान में सबसे ठंडा इलाका माउंट आबू रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 3-4 दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। भरतपुर, कोटा संभाग में सुबह हल्की धुंध रही। सूरज चढ़ने के साथ आसमान साफ होने लगा और धूप निकली। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग में रविवार को दिनभर आसमान साफ रहने से सुहावनी धूप रही। वहीं बीकानेर में आगामी मौसम की बात करें तो नंवबर के पहले और दूसरे सप्ताह में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 20 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ