Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मौसम विभाग की बीकानेर जिले के लिए बड़ी चेतावनी जारी, हो सकती है भारी बारिश

Bansal
1 month ago
मौसम विभाग की बीकानेर जिले के लिए बड़ी चेतावनी जारी, हो सकती है भारी बारिश


मौसम विभाग की बीकानेर जिले के लिए बड़ी चेतावनी जारी, हो सकती है भारी बारिश
जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रूक्क के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ बीकानेर से होते हुए कम दबाव वाले क्षेत्र तक बनी हुई है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
15 अगस्त से घटेगा बारिश का जोर
14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश जारी रह सकती है। 15 अगस्त से उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान को छोडक़र राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर पडऩे की प्रबल संभावना है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: