Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पश्चिम एशिया में जंग तेज: ईरान का ‘अरामको’ रिफाइनरी पर हमला, भारत निकालेगा नागरिक

rk
4 months ago
पश्चिम एशिया में जंग तेज: ईरान का ‘अरामको’ रिफाइनरी पर हमला, भारत निकालेगा नागरिक

पश्चिम एशिया में जंग तेज: ईरान का ‘अरामको’ रिफाइनरी पर हमला, भारत निकालेगा नागरिक

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के तीसरे दिन हालात और गंभीर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब की रास तनूरा स्थित तेल रिफाइनरी पर हमला किया है, जो सरकारी कंपनी Saudi Aramco के अधीन है। रास तनूरा दुनिया के प्रमुख ऑयल एक्सपोर्ट टर्मिनलों में शामिल है और यहां से अमेरिका, एशिया व यूरोप तक कच्चा तेल भेजा जाता है। इसकी उत्पादन क्षमता करीब 5.5 से 6 लाख बैरल प्रतिदिन मानी जाती है। हमले से वैश्विक तेल बाजार में चिंता बढ़ गई है।

ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने स्पष्ट कहा है कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। इस बीच ईरान द्वारा इजराइल के अलावा कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में भी हमले किए जाने की खबर है। वहीं लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी संघर्ष में शामिल हो गया है और उसने इजराइल में बमबारी की जिम्मेदारी ली है।

भारत ने हालात को चिंताजनक बताते हुए अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की तैयारी की घोषणा की है। नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद कहा कि भारत बातचीत के जरिए समाधान का पक्षधर है और अपने नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इधर जम्मू-कश्मीर में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबरों के बाद विरोध प्रदर्शन जारी हैं। श्रीनगर के बेमिना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। शोपियां, बारामूला और बांदीपोरा में बाजार बंद रहे। पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में भी हिंसक प्रदर्शन हुए, जहां सरकारी इमारतों और संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

क्षेत्रीय तनाव के बीच वैश्विक तेल आपूर्ति, बाजार स्थिरता और कूटनीतिक समीकरणों पर गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: