Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर में मृत पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में सामने आया वायरल वीडियो का सच!

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में मृत पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में सामने आया वायरल वीडियो का सच!
बीकानेर में मृत पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में सामने आया वायरल वीडियो का सच! 
बीकानेर के जोड़बीड़ कंजर्वेशन एरिया में मृत पशुओं को फेंका जाता है। फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
 
बीकानेर:  जोड़बीड़ क्षेत्र में मृत पशुओं की चर्बी से घी बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चर्बी से बने घी को दूसरे असली घी में मिलाकर बेचा जाता है। सूचना पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थानाधिकारी देवेंद्र ने वीडियो की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौके पर मृत पशुओं की चमड़ी का ठेका लेने वाली फर्म के कर्मचारी मिले हैं। जांच में सामने आया कि ये वीडियो जोड़बीड़ का नहीं है।
 
दरअसल, रविवार की दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इसमें दावा किया गया कि मृत पशुओं की चर्बी से बीकानेर के जोड़बीड़ क्षेत्र में नकली घी बनाया जा रहा है। ये दूसरे घी में मिलाकर बेचा जाता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हुई। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। साथ ही जोड़बीड़ और उसके आसपास मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
थानाधिकारी देवेंद्र ने बताया कि मौके पर कुछ ड्रम और सामान बरामद किया गया है। अब तक ये पुष्टि नहीं हुई है कि ये घी ही बनाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर मृत पशुओं की चमड़ी का ठेका लेने वाली फर्म के कर्मचारी भी मिले।
 
पूछताछ में सामने आया कि ये वीडियो जोड़बीड़ का नहीं है। प्रारंभिक तौर पर ये वीडियो किसी दूसरी जगह का लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो से निकाली गई है, जिसमें दावा किया कि पशु चर्बी से नकली घी बनाया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि से इनकार किया है।
 
उधर, पशुप्रेमी व जीव रक्षा दल के संयोजक मोहित भाटी का कहना है कि उनके पास भी वीडियो आया था। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा। तीन घंटे पहले मौके पर अलग स्थिति थी, बाद में पुलिस आई तब तक स्थिति बदल दी गई है। हालांकि देर रात तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: