Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

20 दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

Bansal
3 months ago
20 दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

 20 दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

बीकानेर । लूणकरणसर थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुलासा को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाड़ेरा निवासी राजेश पुत्र कोलाराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 15 जून की शाम करीब 5:30 बजे एनएच-62 पर भाड़ेरा चक 264 आरडी उदाणा फांटा के पास ट्रैक्टर नंबर RJ40RA6212 का चालक लापरवाही व तेज गति से वाहन चला रहा था। आरोप है कि चालक ने अचानक ट्रैक्टर के ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही उसके चाचा की मोटरसाइकिल ट्रैक्टर से जा टकराई।

हादसे में उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल, बीकानेर ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घायल की मौत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई नरेंद्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: