बीकानेर आ रही सब्जियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार, चालक गंभीर घायल
बीकानेर आ रही सब्जियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार, चालक गंभीर घायल
बीकानेर। सोमवार अलसुबह बीकानेर की ओर आ रही सब्जियों के केरेट से भरी एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हादसा छतरगढ़ क्षेत्र के लाखूसर गांव के पास हुआ, जहां पिकअप पीछे से एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप चालक वाहन में ही फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
घायल चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप छतरगढ़ की ओर से बीकानेर आ रही थी और उसमें सब्जियों के केरेट भरे हुए थे। पिकअप बीकानेर मंडी की ओर जा रहा था। हादसे में पिकअप चालक रविंदर घायल हुआ है। वहीं दुर्घटना के कारण पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल हादसे को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ