Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

अज्ञात  चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, नगदी व गहनों को किया पार

Bansal
10 hours ago
अज्ञात  चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, नगदी व गहनों को किया पार


अज्ञात  चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, नगदी व गहनों को किया पार
 श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र इलाके में चोरी की वारदातें अब बढ़ती जा रही है। शहरी क्षेत्र के वसुंधरा नगर में एक बंद मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। विजयराज सारण निवासी दुसारणा बड़ा ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार वह 6 अक्टूबर 2026 की शाम अपने मकान में ताला लगाकर अपने गांव दुसारणा बड़ा के खेत चला गया था। रविवार को उसके पडौसी ने उसको सूचना देते हुए बताया कि मकान की पीछे की खिडक़ी खुली पड़ी है।
जब परिवादी लौट कर आया और अपना घर संभाला तो उसके मकान के आगे मुख्य दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ पाया। जब वह मकान के अदंर गया तो अंदर रखी छोटी अटेची में रखे 70 हजार रूपए नगदी व सोने चांदी के गहनों में सोने की एक कंठी, सोने के पांच फुलड़े, सोने का लूंग झूमरा सेट, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी की एक तागड़ी, छोटे बच्चे के सोने के तीन फुलड़े, सोने के गुघरे, आदि सारा सामान चोरी हो गए। एक गैस सिलेण्डर सहित अन्य छोटा मोटा घरेलू सामान व बर्तन आदि भी चोर चोरी कर ले गए जानकारी मिलने पर एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर द्वारा मौका निरीक्षण किया गया अब परिवादी की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सरिता को दी गई है

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: