Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की कॉपर की 6500 मीटर केबल काटी

Bansal
2 months ago
अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की कॉपर की 6500 मीटर केबल काटी


अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की कॉपर की 6500 मीटर केबल काटी
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर स्थित अवाडा सोलर कंपनी के प्लांट से लाखों रुपये की कॉपर केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी के सुरक्षा अधिकारी बहादुर सिंह की रिपोर्ट पर 3 जुलाई को नापासर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चोरी हुई केबल की अनुमानित कीमत 3 लाख 43 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, मुंडसर स्थित प्लांट के ब्लॉक नंबर-21 के बैंक साइड क्षेत्र में अगस्त 2025 में पाइपलाइन, स्ट्रक्चर और कॉपर केबल बिछाई गई थी। भूमि विवाद के कारण कार्य रुक जाने से वहां फेंसिंग और सुरक्षा लाइटें नहीं लगाई जा सकी थीं। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने कॉपर केबल काट ली।
यह चोरी 23 अप्रैल 2026 की रात को सामने आई, जब सुरक्षा गार्ड समुद्र सिंह ने गश्त के दौरान केबल कटी हुई देखी और तत्काल क्यूआरटी टीम को सूचित किया। टीम ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। अगले दिन परियोजना अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो 6500 मीटर, 6 वर्ग मिमी कॉपर केबल गायब पाई गई।
नापासर थाना अधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर विद्युत अधिनियम की धारा 136 सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरी हुई केबल और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: