अचानक इतनी नीलगाये मृत मिलने से पशुप्रेमियों में फैला असंतोष, थाने में लिखित शिकायत दी
अचानक इतनी नीलगाये मृत मिलने से पशुप्रेमियों में फैला असंतोष, थाने में लिखित शिकायत दी
बीकानेर। जिले के देशनोक थाना इलाके की रोही में नीलगायों की संदिग्ध परिस्थ्तिियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पशु प्रेमी पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए देशनोक थाने में इसकी लिखित शिकायत दी कि इन नीलगायों को किसने मारा है इसकी जांच की जाये। पुलिस थानाधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, प्रार्थियों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे क्षेत्र में लगभग पांच नीलगाय मृत अवस्था में मिलीं। शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नीलगायों को करंट दिया गया , जिसके चलते उनकी मौत हुई है।शिकायत में इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, घटनास्थल का निरीक्षण करने तथा नीलगायों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की गई है। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने प्रकरण जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त शिकायत की नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
फिलहाल करंट देकर मारने की आशंका शिकायतकर्ता ओमदान, मनोज सिंह, कैलाश दान मनोज चारण आदि की ओर से जताई गई है। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ