Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राहुल गांधी पर केन्द्रीय मंत्री के बयान ओछी मानसिकता का परिचायक- रमजान रंगरेज

Bansal sadi
3 months ago
राहुल गांधी पर केन्द्रीय मंत्री के बयान ओछी मानसिकता का परिचायक- रमजान रंगरेज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन ने केंद्रीय मंत्री ओर बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी पर लगाए गए अमर्यादित भाषा ओर अराजकता के आरोपो को सत्ता मेँ मदहोश ओर ओछी मानसिकता बताया है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज़ ने कहा कि प्रधानमंत्री सहित सभी मंत्रियों के पास केवल नेहरू ओर गाँधी परिवार पर झूठे कटाक्ष करने के आलावा कोई मुद्दा नही है।

 

मोदी सरकार की असफलता को छुपाने के लिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए बार बार राहुल गाँधी जबसे नेता प्रतिपक्ष बने है केंद्र सरकार ओर उनके मंत्री राहुल गाँधी की बढ़ती लोकप्रियता से हताश हो चुके है।

 

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम अपने गिरेबान मेँ झाँके ओर बताये की बीकानेर में आपने क्या विकास क्या है, इतने सालो में आज भी आपके कानून मंत्री होने के बावजूद यहाँ हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबित है आप ने सिर्फ पीएम के पीछे टेबल थपथपाई है ओर साईकिल फोटो सूट, कभी ऑटो फोटो सूट, कभी भाभी जी पापड़ विज्ञापन किया है ओर अब सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए राहुल गाँधी को मुदा बना रहे हो। रंगरेज़ ने कहा की राहुल गाँधी ने देश के संविधान बचाने, रोजगार, महंगाई और जनहितार्थ मुद्दों को उठाया है। 
रंगरेज ने कहा की में सांसद और केंद्रीय मंत्री को चुनौती देता हूँ जितनी डिग्रीया राहुल गाँधी के पास है उतनी आपके किसी मंत्री या प्रधानमंत्री के पास नही है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: