केन्द्र सरकार के मंत्री ने छोड़ा मंत्री, इस्तीफा हुआ स्वीकार, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। देशभर में नीट को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। सीजेपी द्वारा लगातार शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जा रहा है। वहीं दूसरी और केन्द्र सरकार के एक दूसरे मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया। बिट्टू को कुछ समय पहले भाजपा ने राज्यसभा की टिकट नहीं दी थी, जिस वजह से वे अब सांसद नहीं थे।
वे केंद्र सरकार में पंजाब से इकलौते राज्य मंत्री थे, उन्हें रेल राज्य और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग दिया गया था। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं।
अब बिट्टू अगले साल होने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। रवनीत बिट्टू ने लुधियाना से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनाया। इसके बाद 21 जून को कार्यकाल खत्म हो गया। इस पर बिट्टू ने कहा कि मेरा समय पुरा हो गया था। ऐसे में मैने तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद भाजपा ने उनकी जगह अमृतसर से भाजपा नेता तरुण चुघ को राज्यसभा भेज दिया। हालांकि नियमों के मुताबिक बिट्टू बिना सांसद बने भी 6 महीने यानी 21 दिसंबर तक मंत्री बने रह सकते थे, लेकिन उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफे को लेकर रवनीत बिट्टू ने कहा- मैंने 2-3 महीने पहले ही इस बारे में रिक्वेस्ट की थी। जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर आए थे, उस दिन भी मैंने ये बात कही। पिछले सेशन में भी मैं शामिल नहीं हुआ था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ